Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

पोरसा अस्पताल का वीडियो वायरल: पहले नोटिस की बात, फिर वायरल आदेश को बताया फर्जी; बीएमओ बोले—AI से तैयार दस्तावेज फैलाने वालों पर होगी पुलिस कार्रवाई पोरसा। पोरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। वायरल वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान एमएसडब्ल्यू टीम के कुछ कर्मचारी सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद बीएमओ डॉ. शैलेंद्र सिंह तोमर ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा था कि "संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं तथा जांच के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।" इस बयान के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर बीएमओ कार्यालय के नाम से एक कथित कार्यालय आदेश भी वायरल हो गया। आदेश में वायरल वीड

Morena Nagar, Morena | Aug 1, 2026

MORE NEWS

किसान बनकर पहुंचे तहसीलदार, 'खाद नहीं है' का झूठ पकड़ा गया,  दुकान सील

मुरैना जिले के अंबाह में खाद वितरण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। किसानों की शिकायत के बाद तहसीलदार नरेश शर्मा खुद किसान बनकर एक निजी खाद दुकान पर पहुंचे।
दुकानदार ने उन्हें कहा कि दुकान में खाद उपलब्ध नहीं है और वापस लौटा दिया। लेकिन जब प्रशासनिक टीम ने दुकान की जांच की तो अंदर डीएपी सहित अन्य उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक मिला।
इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। साथ ही दुकानदार का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
दरअसल, किसान मकरंद शर्मा ने शिकायत की थी कि ई-टोकन होने के बावजूद उन्हें पिछले तीन दिनों से खाद नहीं मिल रही थी और दुकान लगातार बंद रखी जा रही थी।
जांच में शिकायत सही मिलने पर एसएडीओ, राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।

#मुरैना #morena #अंबाह #किसान #खाद #तहसीलदार

किसान बनकर पहुंचे तहसीलदार, 'खाद नहीं है' का झूठ पकड़ा गया, दुकान सील मुरैना जिले के अंबाह में खाद वितरण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। किसानों की शिकायत के बाद तहसीलदार नरेश शर्मा खुद किसान बनकर एक निजी खाद दुकान पर पहुंचे। दुकानदार ने उन्हें कहा कि दुकान में खाद उपलब्ध नहीं है और वापस लौटा दिया। लेकिन जब प्रशासनिक टीम ने दुकान की जांच की तो अंदर डीएपी सहित अन्य उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक मिला। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। साथ ही दुकानदार का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दरअसल, किसान मकरंद शर्मा ने शिकायत की थी कि ई-टोकन होने के बावजूद उन्हें पिछले तीन दिनों से खाद नहीं मिल रही थी और दुकान लगातार बंद रखी जा रही थी। जांच में शिकायत सही मिलने पर एसएडीओ, राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। #मुरैना #morena #अंबाह #किसान #खाद #तहसीलदार

Morena Nagar, Morena | Aug 1, 2026

मुरैना में अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

मुरैना शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गेट के सामने संचालित अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध पत्थर कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थरों के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और अवैध परिवहन में उपयोग हो रहे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया।

पुलिस ने जब्त वाहनों को थाने पहुंचाकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#morena #मुरैना #पुलिस

मुरैना में अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त मुरैना शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गेट के सामने संचालित अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध पत्थर कारोबारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थरों के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और अवैध परिवहन में उपयोग हो रहे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। पुलिस ने जब्त वाहनों को थाने पहुंचाकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। #morena #मुरैना #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Aug 1, 2026

आबकारी विभाग में वसूली का खेल...ठेकेदार ने मीडिया को सौंपे डीईओ और एडीईओ के ऑडियो👇
मुरैना आबकारी विभाग से जुड़े चार कथित ऑडियो और एक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि इनमें शराब ठेकेदार और जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) और सहायक जिला आबकारी अधिकारियों (एडीईओ) के बीच शराब की सप्लाई, महीना, स्टॉक जारी करने और पैसों के लेन-देन को लेकर बातचीत रिकॉर्ड है।
शराब ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि समय पर स्टॉक उपलब्ध कराने के बदले उससे हर महीने रिश्वत मांगी जा रही थी। हालांकि Hello morena इन ऑडियो-वीडियो की पुष्टि नहीं करता। विभाग का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
मुरैना शहर के नैनागढ़ रोड और इस्लामपुरा स्थित दो लाइसेंसी शराब दुकानों के ठेकेदार रामवीर सिंह गुर्जर ने जिला आबकारी अधिकारी पारस गौतम और सहायक जिला आबकारी अधिकारी निधि गुप्ता पर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि समय पर शराब का स्टॉक जारी कराने के बदले उनसे हर महीने रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोप है कि भुगतान नहीं होने पर इंडेंट (मांग-पत्र) देने के बावजूद समय पर माल जारी नहीं किया गया, जिससे बिक्री प्रभावित हुई और आर्थिक नुकसान हुआ।

आबकारी विभाग में वसूली का खेल...ठेकेदार ने मीडिया को सौंपे डीईओ और एडीईओ के ऑडियो👇 मुरैना आबकारी विभाग से जुड़े चार कथित ऑडियो और एक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि इनमें शराब ठेकेदार और जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) और सहायक जिला आबकारी अधिकारियों (एडीईओ) के बीच शराब की सप्लाई, महीना, स्टॉक जारी करने और पैसों के लेन-देन को लेकर बातचीत रिकॉर्ड है। शराब ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि समय पर स्टॉक उपलब्ध कराने के बदले उससे हर महीने रिश्वत मांगी जा रही थी। हालांकि Hello morena इन ऑडियो-वीडियो की पुष्टि नहीं करता। विभाग का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। मुरैना शहर के नैनागढ़ रोड और इस्लामपुरा स्थित दो लाइसेंसी शराब दुकानों के ठेकेदार रामवीर सिंह गुर्जर ने जिला आबकारी अधिकारी पारस गौतम और सहायक जिला आबकारी अधिकारी निधि गुप्ता पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि समय पर शराब का स्टॉक जारी कराने के बदले उनसे हर महीने रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोप है कि भुगतान नहीं होने पर इंडेंट (मांग-पत्र) देने के बावजूद समय पर माल जारी नहीं किया गया, जिससे बिक्री प्रभावित हुई और आर्थिक नुकसान हुआ।

Morena Nagar, Morena | Aug 1, 2026

मुरैना आबकारी विभाग के अधिकारी का शराब ठेकेदार से 25000 की रिश्वत मांगते हुए ऑडियो विडियो वायरल।

मुरैना: जिले के आबकारी विभाग की रिकॉर्डिंग्स में शराब ठेकेदार और जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) व सहायक जिला आबकारी अधिकारियों (एडीईओ) के बीच शराब की सप्लाई, स्टॉक जारी करने, कथित "महीना" और पैसों के लेन-देन को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है।
शराब ठेकेदार का आरोप है कि समय पर स्टॉक उपलब्ध कराने के बदले उससे हर महीने रिश्वत की मांग की जाती थी। कथित ऑडियो में "25 हजार कर दो, बाकी स्टाफ के लिए करवा देना" जैसी बात भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है।
हालांकि, इन ऑडियो और वीडियो की प्रामाणिकता की हैलो चंबल स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हैलो चंबल भी इन रिकॉर्डिंग्स की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो मामला भ्रष्टाचार और सरकारी कार्यप्रणाली स

मुरैना आबकारी विभाग के अधिकारी का शराब ठेकेदार से 25000 की रिश्वत मांगते हुए ऑडियो विडियो वायरल। मुरैना: जिले के आबकारी विभाग की रिकॉर्डिंग्स में शराब ठेकेदार और जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) व सहायक जिला आबकारी अधिकारियों (एडीईओ) के बीच शराब की सप्लाई, स्टॉक जारी करने, कथित "महीना" और पैसों के लेन-देन को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है। शराब ठेकेदार का आरोप है कि समय पर स्टॉक उपलब्ध कराने के बदले उससे हर महीने रिश्वत की मांग की जाती थी। कथित ऑडियो में "25 हजार कर दो, बाकी स्टाफ के लिए करवा देना" जैसी बात भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन ऑडियो और वीडियो की प्रामाणिकता की हैलो चंबल स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हैलो चंबल भी इन रिकॉर्डिंग्स की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो मामला भ्रष्टाचार और सरकारी कार्यप्रणाली स

Morena Nagar, Morena | Aug 1, 2026