किसान बनकर पहुंचे तहसीलदार, 'खाद नहीं है' का झूठ पकड़ा गया, दुकान सील
मुरैना जिले के अंबाह में खाद वितरण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। किसानों की शिकायत के बाद तहसीलदार नरेश शर्मा खुद किसान बनकर एक निजी खाद दुकान पर पहुंचे।
दुकानदार ने उन्हें कहा कि दुकान में खाद उपलब्ध नहीं है और वापस लौटा दिया। लेकिन जब प्रशासनिक टीम ने दुकान की जांच की तो अंदर डीएपी सहित अन्य उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक मिला।
इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। साथ ही दुकानदार का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
दरअसल, किसान मकरंद शर्मा ने शिकायत की थी कि ई-टोकन होने के बावजूद उन्हें पिछले तीन दिनों से खाद नहीं मिल रही थी और दुकान लगातार बंद रखी जा रही थी।
जांच में शिकायत सही मिलने पर एसएडीओ, राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
#मुरैना #morena #अंबाह #किसान #खाद #तहसीलदार