जयपुर में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई! 🚨
Blinkit और Zepto के डार्क स्टोर्स में बड़ी मात्रा में खराब और एक्सपायरी डेट के फूड प्रोडक्ट मिलने के बाद कार्रवाई की गई। टीम ने करीब 2,350 पैकेट डेयरी प्रोडक्ट्स नष्ट करवाए।
📍 Zepto, जगतपुरा: 1,550 पैकेट डेयरी प्रोडक्ट्स, एक्सपायरी फूड और करीब 100 किलो क्षतिग्रस्त खाद्य सामग्री मिली।
📍 Blinkit, आदर्श नगर: करीब 800 पैकेट डेयरी प्रोडक्ट्स सहित खराब और एक्सपायरी फूड प्रोडक्ट्स मिले, जिन्हें नष्ट करवाया गया।
इसके अलावा मिल्क, फूड घी और Paper Boat कार्बोनेटेड वॉटर के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
Source: Dainik Bhaskar
Jaipur, Jaipur | Sep 10, 2026