झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में दतिया से घर लौट रहे 35 वर्षीय नीरज उर्फ नीतू की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। युवक का शव नांसिया फाटक के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
Mauranipur, Jhansi | Sep 13, 2026