रजौली: चेकपोस्ट पर बुंदेला बस से 43.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक समेत 3 गिरफ्तार
Rajauli, Nawada | May 14, 2026 रजौली समेकित जांच चौकी पर गुरुवार रात 2:50 बजे उत्पाद विभाग ने वाहन जांच के दौरान झारखंड की ओर से आ रही बुंदेला यात्री बस से 43.5 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद किया। बस की डिक्की से शराब मिलने पर चालक मनीष कुमार, खलासी संजय यादव व कंडक्टर अनिल यादव को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली गई। कार्रवाई उत्पाद विभाग की टीम ने की।जानकारी उत्पाद अधीक्षक अरुण कु. मिश्र,6pm