पांडू: जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ विसर्जन
Pandu, Palamu | Oct 21, 2026 पलामू जिले के पाण्डु प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मां दुर्गा के जयकारों और ‘मां अगले बरस तू जल्दी आना’ के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को भावभीनी विदाई दी। विसर्जन यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।