विधि-विधान से बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, रामपुर में होगा बाबा की डोली का पहला रात्रि प्रवास
केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा का समापन हो गया। इसके बाद बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली मंदिर की परिक्रमा कर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई। धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ बाबा की डोली को विदाई दी।