गोहर के बखडोग (शाला) में कार हादसा, 50 फुट खाई में गिरी अल्टो, चालक सुरक्षित
गोहर:-संजीव कुमार
गोहर उपमंडल की शाला पंचायत के बखडोग क्षेत्र में बुधवार को अल्टो कार (HP33B-7557) दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 50 फुट खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में केवल चालक सवार था। राहत की बात यह रही कि चालक सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क तंग होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का चालक लोट गांव का निवासी बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
दुर्घटना में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं लगी है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
Mandi, Mandi | Jun 24, 2026