ठेठईटांगर: पंडरीपानी रोड में बाइक दुर्घटना में गंभीर घायल दो व्यक्ति की सदर अस्पताल में बिगड़ी हालत, किया गया रांची रिम्स रेफर
ठेठईटांगर निवासी जोसेफ डुंगडुंग और मनीष नमक दो व्यक्ति गुरुवार की रात पंडरी पानीरोड में बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान 12 जुलाई की अहले सुबह उनकी हालत बिगड़ने लगी, तब इन्हे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।