ठेठईटांगर: सिमडेगा में परिवार नियोजन स्वास्थ्य मेला गुरुवार से होगी शुरू, सिविल सर्जन ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
झारखंड सरकार के निर्देश में सिमडेगा में परिवार नियोजन स्वास्थ्य मेला का आयोजन गुरुवार 11 जुलाई से किया जाएगा, जो 10 अगस्त तक चलेगा ।10 जुलाई को शाम 5 बजे सिविल सर्जन डॉक्टर अजीत खलखो ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, इस मेल के दौरान कई कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस मेला का उद्घाटन 11 जुलाई को जिला परिषद अध्यक्ष के द्वारा किया जाएगा।