बैगा टोली निवासी बिरसमणि देवी 11 जुलाई की अहले सुबह शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान उसके पैरों के नीचे एक जहरीला सांप आ गया, और उसे काट लिया। जहरीले सांप के काटने से इसकी हालत बिगड़ने लगी। उसके बाद उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।