ठेठईटांगर: लचड़ागढ़ देवनदी से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
लचड़ागढ़ देवनदी में 09 जुलाई को 10 बजे राहगीरों ने नदी के पत्थर में अटका हुआ एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद यह बात पूरे इलाके में फैल गई। सूचना मिलते हीं पुलिस घटना स्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले के अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।