ठेठईटांगर: पंडरीपानी से ठेठईटांगर पुलिस ने 6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर को भेजा जेल
यूपी निवासी साधु चौहान नामक व्यक्ति शनिवार को एक बैग में 6 किलो गांजा लेकर ओडिसा से रांची की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह पंडरीपानी स्थित एक ढाबा में खाना खाने घुसा। जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों को शंका हुई और, उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते हीं ठेठईटांगर पुलिस वहां पहुंचकर इसे गिरफ्तार कर ली। पुलिस 7 जुलाई की सुबह इसे जेल भेज दी।