ताराबोगा निवासी मुन्नी देवी नामक महिला 8 जुलाई की अहले सुबह शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसके पैर में एक जहरीला सांप काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। घटना के बाद उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।