राजपुर: जिले में चलाए गए विशेष अभियान में 20 अभियुक्त गिरफ्तार, 25500 रुपये जुर्माना वसूला
Rajpur, Buxar | Jun 18, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कुल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें से सभी अभियुक्तों को जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार आईटी एक्ट में 2, धोखाधड़ी कांड में 4, अन्य कांड में 1, शराब के सेवन में 13 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।