जमुई: कुंभ स्नान के लिए श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से न्यायधीश और एसपी ने 400 अधिवक्ताओं को प्रयागराज के लिए रवाना किया
Jamui, Jamui | Feb 14, 2025 जमुई जिला विधिज्ञ संघ की ओर से 400 अधिवक्ताओं की टीम शुक्रवार की दोपहर 3 बजे कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इसको लेकर न्याय मंडल के प्रधान न्यायाधीश एवं परिवार न्यायालय के न्यायाधीश जिला सत्र न्यायाधीश तथा एसपी के द्वारा संयुक्त रूप से 8 बसो को प्रयागराज के लिए हर झंडी दिखाकर रवाना किया गया।