सुपौल पहुंचे CM सम्राट चौधरी:पूर्व CM डॉ. जगन्नाथ मिश्र प्रतिमा का किया अनावरण, कोसी-मेची लिंक प्रोजेक्ट का इंस्पेक्शन करेंगे
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सुपौल के दौरे पर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर बलुआ बाजार में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया है।
इसके साथ ही निर्माणाधीन कोसी-मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं कड़ी कर दी हैं। प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर इलाके के लोग बड़ी संख्या में जुट गए थे।
Bihar, India | Aug 19, 2026