गोरखपुर: नई दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद जेल पहुंचीं निलंबित BSA शालिनी श्रीवास्तव, परिवार ने की मुलाकात, बढ़ी निगरानी
बर्खास्त शिक्षक कृष्ण मोहन खुदकुशी प्रकरण में गिरफ्तार निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव की जिला कारागार में पहली रात तनावपूर्ण माहौल में बीती। महिला बैरक में पहुंचने के बाद वह काफी देर तक शांत और अकेले बैठी रहीं। उन्होंने भोजन तो किया, लेकिन अन्य बंदियों से बातचीत करने से परहेज किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जेल प्रशासन उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर