मुरैना नगर: मुरैना: बुर्के की आड़ में 20 ग्राम सोना चोरी, सर्राफा बाजार में बिना चेहरा दिखाए एंट्री पर लगी रोक
मुरैना में राठी ज्वेलर्स पर बुर्का पहने महिला द्वारा 20 ग्राम सोना चोरी के बाद सर्राफा व्यापारियों ने सख्ती बढ़ा दी है।सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल सिंघल ने बताया कि अब बाजार की दुकानों में बिना चेहरा दिखाए एंट्री नहीं मिलेगी।ग्राहकों को मास्क,गमछा या बुर्का हटाना होगा। सीसीटीवी में स्पष्ट पहचान अनिवार्य की गई है और नियमों के सख्त पालन के निर्देश दिए।