मंझनपुर: लोहंदा कांड मामले में पीड़िता से मिलने आ रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद को प्रयागराज एयरपोर्ट पर रोका गया
सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहंदा गांव में किशोरी के साथ हुई घटना के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ़ रावण रविवार को पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के लिए कौशाम्बी आ रहे थे। प्रशासन को उनके दौरे की भनक लगते ही मंझनपुर करारी सैनी कोखराज समेत जिलेभर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।