बाढ़: बाढ़ के उमानाथ घाट पर स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर डूबा
Barh, Patna | Oct 30, 2024 बाढ़ के उमानाथ घाट पर बुधवार को सुबह 10 बजे गंगा स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर डूब गया, जिससे चीख-पुकार मच गई। डूबने की सूचना मिलने कर घटनास्थल पर बाढ़ अंचलाधिकारी और बाढ़ थाना की पुलिस पहुंची और किशोर की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि वे नवादा जिला के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बागीवडिया गांव से गंगा स्नान करने के लिए यहां पहुंचे थे।