बाढ़: दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए बाढ़ नगर परिषद सजग, घाटों पर सफाई अभियान जारी
Barh, Patna | Oct 28, 2024 दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर बाढ़ नगर परिषद् के द्वारा विभिन्न घाटों की सफाई शुरू कर दी गई है। प्रत्येक घाट पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के द्वारा युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दें कि बाढ़ में कुल 17 घाटें हैं। नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि 31 अक्टूबर तक सभी घाटों पर साफ सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।