बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम प्रसंग का मामला
Barh, Patna | Oct 28, 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र के नया टोला दयाचक निवासी एक महिला की सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतका के पति ने बताया कि उसके बेटे पर लड़की को भगाने का आरोप लगाते हुए घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद बाढ़ पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। घटना में छह लोगों को आरोपी बनाते हुए मामला थाने में दर्ज कर लिया गया है।