लखीसराय: अशोक धाम -बालगुदर रोड में कला संस्कृति विभाग से ऑडिटोरियम निर्माण का डिप्टी सीएम ने किया शिलान्यास
लखीसराय अशोक धाम बालगुदर रोड में पूर्व से बने सामुदायिक भवन के समीप कला संस्कृति विभाग से ऑडिटोरियम निर्माण का शुक्रवार को डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने शिलान्यास किया. डिप्टी सीएम ने 94 करोड़ 97 लाख की लागत से बनने वाले 620 सेट वाले ऑडिटोरियम का शिलान्यास पूजा पाठ के साथ किया पूजा पाठ के बाद शिलापट्ट का अनावरण किया.