लखीसराय: विद्यापीठ चौक के समीप से जैविक खेती से जुड़े किसानों के परिभ्रमण दल को किया गया रवाना
लखीसराय विद्यापीठ चौक के समीप से शुक्रवार को चानन क्षेत्र के 64 किसानों के दल को बस द्वारा परिभ्रमण के लिए हलसी विज्ञान केंद्र रवाना किया गया. इन किसानों को जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सुधांशु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कृषि विभाग के आत्मा योजना के तहत 2024-25 में जैविक खेती करने वाले चानन और हलसी प्रखंड के कुल 117 कृषकों को परिभ्रमण कराया जाना है.