कुंडा: कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत सीओ कुंडा मानिकपुर थाने पहुंचे, पीस कमेटी की बैठक की
सीओ कुण्डा अजीत सिंह रविवार शाम 5 बजे मानिकपुर थाने पहुँचे। उन्होंने आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेला गंगा स्नान के दौरान कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर व मेले के समस्त पदाधिकारी, सदस्यों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक किया । उन्होंने शान्तिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने हेतु सभी से अपील किया ।