कुंडा: मानिकपुर कस्बे के स्कूलों और स्टेशनों पर मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक
एसपी के निर्देश में मानिकपुर कस्बे और स्टेशनों पर मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को शाम 5 बजे तक एंटी रोमियो की टीम ने अभियान चलाकर छात्राओ और बालिकाओं को जागरूक किया। मानिकपुर के कई स्कूलों में पहुंचकर टीम द्वारा स्कूली छात्राओं को बेड टच और गुड टच के बारे में जानकारी देते हुए आपातकालीन स्थिति के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।