उधवा: उधवा में सचिवों की गुरु गोष्ठी, BEO ने कहा- लापरवाह शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई
उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे सभी सचिवों की गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उधवा रोबिन मंडल ने किया। इस दौरान बीईईओ रोबिन मंडल ने सभी सचिवों के साथ मासिक समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर बीपीओ अटल बिहारी भगत सहित अन्य मौजूद थे।