बक्सर: सीएस की छुट्टी रद्द, सदर अस्पताल के हड्डी विभाग में काम शुरू, मरीज का हुआ इलाज
Buxar, Buxar | Apr 3, 2026 बक्सर सदर अस्पताल में हड्डी विभाग में ताला बंद होने से मरीज को इलाज की सुविधा नहीं मिल रही थी। मरीज के इलाज की सुविधा कई दिनों से बाधित थी। जिसे शुक्रवार को फिर से शुरू किया गया है। जहां सदर अस्पताल में ओपीडी के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे मरीजों का इलाज हुआ। जानकारी के अनुसार हड्डी विभाग में लगभग 100 मरीजों की इलाज शुक्रवार को ओपीडी में हुआ।