एकंगरसराय: छठ पर्व को लेकर औंगारी धाम में तैयारी तेज, तालाब की घेराबंदी से लेकर पार्किंग तक की हो रही व्यवस्था
सैकड़ों मजदूर
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर एकंगरसराय प्रखंड के प्रसिद्ध औंगारी धाम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। तालाब की घेराबंदी, बिजली, पेयजल और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जा रही है।