दतिया नगर: गल्ला मंडी के पीछे राजीव नगर में बदमाशों ने दिनदहाड़े घर पर की फायरिंग, पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल
दतिया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 31 थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी के पीछे स्थित राजीव नगर में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा एक घर पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित युवक ने शनिवार शाम 05 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर घटना की जानकारी दी है।