बक्सर: बक्सर में राजकुमार प्रसाद को मिला जिला परिवहन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, कार्यों में आएगी गति
Buxar, Buxar | Dec 16, 2025 बिहार सरकार ने बक्सर जिले में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद को जिला परिवहन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी का पदभार राजकुमार प्रसाद ने मंगलवार को संध्या 4:00 बजे ग्रहण कर लिये।