बक्सर: बक्सर के आईटीआई मैदान में ₹43.38 करोड़ की लागत से मॉडर्न स्टेडियम का निर्माण शुरू
Buxar, Buxar | Dec 16, 2025 बक्सर स्थित आईटीआई मैदान में 43 करोड़ 38 लाख 14 हजार रुपए की लागत से मॉडर्न स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से जारी हो चुका है। इस स्टेडियम का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान किया था। निर्माणाधीन स्टेडियम परिसर में खेल सुविधाओं के अतिरिक्त एक जी+1 मल्टीपर्पस हॉल का भी निर्माण किया जा रहा है।