बक्सर: डीएम ने नवजात शिशु को पोलियो खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की, 2.60 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
Buxar, Buxar | Dec 16, 2025 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सर में डीएम साहिला ने नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुभारंभ किया गया। बक्सर जिले में 16 से 20 दिसंबर तक अभियान चलेगा। जन्म से पांच वर्ष तक के सभी 2,60,000 बच्चों को पोलियो क़ी दी जाएगी खुराक। जिले में कुल 760 टीम बनाई गई है। 623 टीम द्वारा घर घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक दी जाएगी।