बक्सर के पूर्व सैनिको ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी आईईएसएम बक्सर के चेयरमैन डॉ. मेजर पीके पांडेय ने मंगलवार को बक्सर पहुंचने पर 5:00 बजे अपराह्न में दी है। डॉ. पांडेय ने बताया कि रक्षा मंत्री के सराहनीय कार्यों और सैनिकों के लिए विशेष सुविधाओ के लिए उन्हें सम्मानित करना है।