बक्सर: वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु चेक पोस्ट से ₹1.65 लाख की शराब से लदी मारुति कार जब्त, तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Dec 16, 2025 बक्सर में मद्य निषेध पुलिस की टीम ने पौने दो लाख मूल्य की शराब लदी एक मारुति कार को जब्त कर लिया है। शहर के गंगा पुल स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट के पास मंगलवार को यह सफलता अपराह्न 4 बजे पुलिस को मिली। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के गुंडी निवासी पंकज कुमार राय के रूप में हुई है।