रानीगंज: एसडीएम व ब्लॉक प्रमुख ने बाबा बेलखरनाथ धाम पर गोताखोरों को वितरित किए सेफ्टी किट
सोमवार को दिलीपपुर थाना क्षेत्र में गोताखोरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई। एसडीएम पूर्णेंदु मिश्रा एवं ब्लॉक प्रमुख पप्पू सिंह ने बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के गोताखोरों को सेफ्टी किट वितरित किए। इस दौरान कुल पंद्रह गोताखोरों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए। सोमवार की शाम 5 बजे एसडीएम पूर्णेंदु मिश्रा ने बताया कि सई नदी में अक्सर ज