महरौनी: अगौरा टपरन निवासी ने अज्ञात बाइक चालक पर लापरवाही से 8 वर्षीय बेटी को टक्कर मारने का आरोप लगाया
अगौरा टपरन निवासी शिकायतकर्ता ने महरौनी कोतवाली पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सोमवार सुबह के समय एक बाइक पर सवार दो युवकों ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनकी 8 वर्षीय बेटी को टक्कर मार दी। साथ ही वह उनकी बेटी को धमतकते हुए मौके से फरार हो गए। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए महरौनी कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही शुरू की है।