खेरागढ़: जगनेर-खेरागढ़ में बनने से पहले ही खराब हुई लिंक रोड, ओवरलोड डंपरों का कहर, वीडियो हुआ वायरल
सोमवार सुबह 8 बजे वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि जगनेर-खेरागढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन लिंक रोड बनने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई। जगनेर-आगरा मार्ग से पटपरगंज तक बन रही सड़क पर गिट्टी डालने का कार्य लगभग पूरा हो चुका था, लेकिन ओवरलोड डंपरों की आवाजाही ने सड़क पर फैली गिट्टी को इधर उधर फेंक दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।