कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत ससुराल वालों ने महिला से की मारपीट, महिला पहुंची थाने
Koil, Aligarh | Mar 3, 2024 महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बताया कि आए दिन उसके ससुराल वाले एक राय होकर किसी न किसी बात को लेकर मारपीट करते हैं। इस वजह से महिला आए दिन प्रताड़ित होती रहती है। इस संदर्भ में महिला ने 1:00 बजे करीब संबंधित थाने में जाकर ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।