कोल: थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बच्चों के विवाद ने पकड़ा तूल, परिवार के लोगों में हुई मारपीट
Koil, Aligarh | Mar 3, 2024 आपस में एक साथ खेल रहे पड़ोस के बच्चों में मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद बच्चों के परिवार तक पहुंच गया। दोनों परिवार के लोगों ने बच्चों के विवाद की वजह से मारपीट कर ली, जिसमें एक युवक का परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संदर्भ में युवक के द्वारा रविवार करीब 11 बजे संबंधित थाने में जाकर उक्त लोगों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।