कोल: जिले में बेमौसम बारिश से किसान परेशान, गेंहू और सरसों की फसल में नुकसान
Koil, Aligarh | Mar 2, 2024 अलीगढ़ में हुई बे मौसम बारिश के चलते किसानों की नींद उड़ चुकी है, खेतो में किसानों की गेंहू की फसल पूरी तरह से ज़मीन पर बिछ गई है, रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते रबी सीजन में गेहूं, आलू, सरसो और मटर की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर दिख रही है। बे मौसम हुई बारिश ने किसानों को बड़ा झटका दिया है , मुआवज़े की माँग।