कोल: सिकन्दरपुर में बिजली बिल जमा करने को लेकर परिवार के लोगों में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Mar 3, 2024 थाना जवाँ क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में बिजली का बिल जमा करने को लेकर परिवार के ही लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो 19 फरवरी का बताया जा रहा है। मारपीट में गर्भवती महिला समेत कई लोगों के गंभीर चोटें। पुलिस ने घायलों का कराया मेडिकल परीक्षण,मुकदमा दर्ज। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से की शिकायत।