कोल: थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आवारा जानवरों की देखभाल करने वाले युवक के ऊपर दबंगों ने किया हमला
Koil, Aligarh | Mar 3, 2024 थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बच्चों की देखरेख करने वाले युवक के ऊपर दबंगों ने किया जानलेवा हमला। हमले की वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी है जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।