हुज़ूर: भोपाल: चाकूबाजी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, छुरी बरामद
Huzur, Bhopal | Dec 30, 2025 भोपाल में अड़ीबाजी और चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए 500 रुपये नहीं देने पर एक युवक पर छुरी से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नोमान खान उर्फ तंजिल उर्फ लाला उर्फ नोमान लाला के रूप में हुई है|