बालूमाथ: हीरो शोरूम के पास हाईवा ने कार को मारी टक्कर, कार सवार बाल-बाल बचे
मंगलवार को बालूमाथ हीरो शोरूम के समीप कोयला लदी हाईवा वाहन के धक्के से एक कार क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें कार सवार लोग एवं आसपास के लोग बाल बाल बच गए। उक्त कार बालूमाथ दुर्गा मंडप मोहल्ला निवासी गीरेंद्र यादव की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गीरेंद्र यादव उनकी पत्नी और मां बालूमाथ स्टेट बैंक से बैंक संबंधी कार्यों का निपटाराकर घर लौट रहे थे l