कोंडागांव: कोंडागांव जिले को मिली 9 नई 108 एम्बुलेंस की सौगात, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
कोंडागांव जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोंडागांव को 9 नई 108 एम्बुलेंस की सौगात मिली है। इनमें से 7 एम्बुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट और 2 एम्बुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट से सुसज्जित हैं। आज बुधवार को दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल कोंडागांव परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।