तिरोड़ी: कॉलेजों में होने वाली परीक्षा स्थगित, तिरोड़ी महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने दी जानकारी
राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिन्दवाड़ा के अधीन आने वाले बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा के कॉलेजों में राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत स्नातक पाठ्यक्रम (बी.ए/बी.कॉम./बी. एस.सी./बी.एच.एस.सी./बी.सी.ए./बी.बी.ए.) तृतीय वर्ष और द्वितीय वर्ष की दिनाँक 07 और 08 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।