पन्ना: पन्ना में सड़क हादसा, 20 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, 35 वर्षीय युवक की मौत
Panna, Panna | Sep 12, 2026 पन्ना के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांझा के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 35 वर्षीय मूरत सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी जवाहर चक्रवर्ती की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।