हरिद्वार: 1500 यात्रियों को लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
सोमवार दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया। उत्तराखंड से डेढ़ हज़ार राम भक्तों को लेकर अयोध्या के लिए यह ट्रेन रवाना हुई है। साधु संतों की ममौजूदगी में इस दौरान यात्रियों में विशेष उत्साह देखा गया।